रामगंजमण्डी: चेचट में पुलिस ने 2 दुकानों से चाइनीज मांझे की 5 चकरी जब्त कर नष्ट की, लगाया जुर्माना
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात 2 दुकानों से चाइनीज मांझे की 5 चकरी जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई की। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे मामले में प्रेस नोट जारी कर बताया कि थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीना द्वारा गठित टीम ने कस्बे के दुकानदार राजु माली व कौशल राठौर के यहा से 5 चकरी चाईनीज मांझा की रिल को जप्त किया।