रामगंजमण्डी: रावली में इलेक्ट्रिक कार की टक्कर से दो बकरियों की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, चालक कार छोड़कर फरार
रामगंजमंडी के रावली में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक इलेक्ट्रिक कार की टक्कर से दो बकरियों की मौत हो गई। इस दौरान दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इसी बीच कार चालक मौका देख फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक कार तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान कार चालक ने राह चलती दो बकरियों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बकरियां अचेत हो गई।