सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण दुर्गापूजा के लिए जिला प्रशासन, कैमूर तत्पर!
दुर्गापूजा, मेला, रावण दहन और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, कैमूर एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर द्वारा संयुक्त रूप से मोहनिया नगर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों, विसर्जन स्थलों एवं मेला क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया गया।
मुख्य बिंदु:
प्रमुख संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों (Magistrates) एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति।
शाम के समय भीड़ नियंत्रण हेतु मोहनिया-रामगढ़ एवं भभुआ- मोहनिया मार्ग पर विशेष रूट डायवर्जन।
महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष महिला पुलिस बल एवं कंट्रोल रूम से 24x7 निगरानी।
विसर्जन स्थल (शारदा ब्रज स्कूल के पीछे) पर प्रशिक्षित गोताखोर, बैरिकेडिंग व प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था।
पूजा समितियों को सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण एवं पहचान-पत्र युक्त स्वयंसेवक तैनात करने के निर्देश।
आम नागरिकों से अपील है कि यातायात व सुरक्षा नियमों का पालन कर शांति व सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
#Kaimur #KaimurPolice #DurgaPuja2026 #Mohania #LawAndOrder #SafePuja #kaimurdm #PublicSafety #samratchoudhary #CMSamrat
#PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 16, 2026