अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सहायता अनुदान
मृतक रंजय कुमार उर्फ धनजि पासवान के आश्रित परिवार को नियमानुसार कुल ₹8,25,150 की मुआवजा राशि देय है, जिसमें से ₹4,12,650 की प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत ₹20,000 की सहायता राशि भी प्रदान की गई है।
आश्रित माता को ₹8,000 प्रतिमाह पेंशन तथा आश्रित बहनों की शिक्षा हेतु प्रति बहन ₹2,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है।
माननीय विधायक भभुआ भरत बिंद जी की पहल से कल्याण विभाग के तरफ से अन्य सुविधा एवं मदद भी आश्रित परिवार को दी जाएगी जिसके लिए उनके द्वारा विभाग को अनुशंसा किया गया है।
जिला प्रशासन, कैमूर द्वारा विगत तीन माह में 44 लाभार्थियों को सहायता अनुदान प्रदान किया गया है।
#Kaimur #Kaimurdm #DistrictAdministrationKaimur #SocialJustice #PlateauOfBlessings #samratchoudhary #CMSamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 16, 2026