Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
गिरफ्तार
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Bareilly
basusunilsingh72
भभुआ थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति का किया गया बैठक, डीएम व एसपी रहे उपस्थित
Bhabua, Kaimur
| Oct 15, 2026
MORE NEWS
कैमूर के युवाओं के लिए रचनात्मकता एवं नवाचार का विशेष अवसर! जिला प्रशासन, कैमूर द्वारा ‘Kaimur: Plateau of Blessings’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत आधिकारिक पोर्टल www.mykaimur.in लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से युवा अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं नवाचार संबंधी विचारों को प्रस्तुत कर सकते हैं। 🌟 प्रमुख प्रतियोगिताएँ 🎬 1. कैमूर लघु वीडियो प्रतियोगिता (Short Video Competition) कैमूर के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों, कला-संस्कृति एवं अनछुए पर्यटन स्थलों (Hidden Gems) पर आधारित रचनात्मक वीडियो बनाकर जिले की विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित करें। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं उनके वीडियो को आधिकारिक पोर्टल पर प्रदर्शित किए जाने का अवसर मिलेगा। 💡 2. इनोवेशन चैलेंज (Innovation Challenge) जनसमस्याओं के समाधान एवं जनहित से जुड़े नवीन, व्यावहारिक और प्रभावी विचारों एवं परियोजनाओं को प्रस्तुत करें। चयनित नवाचारों को सम्मानित किए जाने के साथ-साथ उनकी व्यवहार्यता के आधार पर संबंधित विभागों एवं सरकारी योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर क्रियान्वयन की संभावना पर विचार किया जाएगा। 📅 प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2026 🔗 भाग लेने की प्रक्रिया 1. आधिकारिक पोर्टल www.mykaimur.in पर जाएँ। 2. संबंधित प्रतियोगिता के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का अवलोकन करें। 3. अपनी वीडियो प्रविष्टि अथवा नवाचार संबंधी विचार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करें। आइए, अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं नवाचार के माध्यम से कैमूर की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ! #Kaimur #KaimurDM #PlateauOfBlessings #KaimurFromYourLens #YouthEmpowerment Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 14, 2026
समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 14.10.2026* ================== माँ मुंडेश्वरी धाम में विधि-व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण कैमूर, दिनांक 14 अक्टूबर 2026। माँ मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुगम यातायात तथा विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा धाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की उपस्थिति, ब्रीफिंग की व्यवस्था, वाहनों के आवागमन तथा मंदिर तक ऊपर जाने एवं नीचे आने वाले वाहनों के परिचालन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में वाहनों के सुव्यवस्थित परिचालन एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था हेतु चार पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया। इनमें माँ मुंडेश्वरी होटल के बगल में, होटल रंगमंच के पास, मुंडेश्वरी पार्क से सटे स्थान पर तथा हनुमान गढ़ी रोड के पास स्थित पार्किंग स्थल शामिल हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी चिह्नित पार्किंग स्थलों को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने तथा वहाँ स्पष्ट होर्डिंग लगाने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रत्येक पार्किंग स्थल पर प्रवेश (Entry) एवं निकास (Exit) मार्ग को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को पार्किंग तथा वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मंदिर के ऊपर जाने एवं नीचे आने वाले वाहनों के परिचालन को सुव्यवस्थित रखा जाए। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थलों पर ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग एवं बैरियर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीड़ एवं वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने, अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा आवागमन को व्यवस्थित रखने के लिए इनका प्रभावी उपयोग किया जाए। विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के दौरान हनुमान गढ़ी रोड की स्थिति खराब पाई गई तथा सड़क पर कई गड्ढे पाए गए। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने एवं गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बनाने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी ने माँ मुंडेश्वरी मंदिर न्यास के सचिव को निर्देश दिया कि न्यास के अंतर्गत कार्यरत सभी वॉलंटियरों को विधि-व्यवस्था संधारण में सक्रिय रूप से लगाया जाए तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने में उनका समुचित सहयोग सुनिश्चित किया जाए। न्यास के अंतर्गत आने वाली व्यवस्थाओं एवं संसाधनों को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने न्यास के अंतर्गत संचालित सभी वाहनों की नियमित जाँच एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी वाहनों को चालू हालत में, स्वच्छ एवं परिचालन के लिए तैयार रखा जाए। वाहनों की तकनीकी स्थिति, ब्रेक, टायर, लाइट, ईंधन एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की नियमित जाँच कराई जाए तथा वाहनों के परिचालन हेतु पर्याप्त संख्या में चालकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता के समय वाहनों का सुचारु रूप से उपयोग किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी वाहन में तकनीकी खराबी आने की स्थिति में तत्काल मरम्मत कराने हेतु मैकेनिक एवं आवश्यक तकनीकी सहायता की व्यवस्था उपलब्ध रखी जाए। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित कर्मियों एवं मैकेनिक के संपर्क विवरण उपलब्ध रखने तथा वाहनों के रखरखाव एवं मरम्मत का नियमित रिकॉर्ड संधारित करने का निर्देश दिया गया, ताकि न्यास के वाहनों की उपलब्धता एवं परिचालन व्यवस्था निर्बाध बनी रहे। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि माँ मुंडेश्वरी धाम में विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं वाहन परिचालन की समुचित व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएँ। पार्किंग स्थलों, प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों तथा मंदिर के ऊपर जाने एवं नीचे आने वाले मार्गों पर आवश्यकतानुसार ड्रॉप गेट एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था करते हुए प्रवेश एवं निकास को नियंत्रित रखा जाए। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि माँ मुंडेश्वरी धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। #MundeshwariDham #Kaimur #TrafficManagement #LawAndOrder #BiharTourism #kaimur #kaimurdm #samratchoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 14, 2026
कैमूर में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ! जिला पदाधिकारी श्री कुमार अनुराग ने डीएवी स्कूल, जद्दुपुर में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बिहार के 9 प्रमंडलों एवं एकलव्य केंद्र के लगभग 500 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अन्नू गुप्ता को सम्मानित किया गया। 📅 13–16 अक्टूबर 2026 📍 डीएवी स्कूल, जद्दुपुर, कैमूर #Kaimur #WrestlingChampionship #BiharSports #Kaimurdm #PlateauOfBlessings
Kaimur, Bihar | Oct 14, 2026
समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 14.10.2026* ================== जिला पदाधिकारी ने लॉन्च किया Kaimur: Plateau of Blessings / आशीर्वादों का पठार Campaign, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा और नवाचार प्रदर्शित करने का मंच Kaimur: Plateau of Blessings campaign के तहत www.mykaimur.in पोर्टल लॉन्च | इस पोर्टल पर शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता एवं इनोवेशन चैलेंज का शुभारंभ; विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार कैमूर जिले के युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा जिले की समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विरासत को व्यापक पहचान दिलाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा ‘Kaimur: Plateau of Blessings / आशीर्वादों का पठार’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत www.mykaimur.in पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह एक सार्वजनिक मंच है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति कैमूर जिले से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले सकता है। प्रथम चरण में इस पर कई तरह के प्रतियोगिता कराए जायेंगे और लोगों के द्वारा सांझा किए गए कैमूर से संबंधित फोटोज, वीडियो आदि को लोगों के लिए प्रदर्शित किए जायेंगे, जिस से कोई भी बाहर का व्यक्ति कैमूर जिले के बारे में जानकारी ले सकता है। पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पूरे वर्ष युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचारों को सामने लाने तथा जिले के विकास और सकारात्मक पहचान में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करना है। युवा उत्सव को ध्यान में रखते हुए अभियान के प्रथम चरण में शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता एवं इनोवेशन चैलेंज का शुभारंभ किया गया है। कैमूर की खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता के अंतर्गत कैमूर जिले का कोई भी युवा भाग ले सकता है। प्रतिभागी अपने स्तर से कैमूर जिले के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, छिपे हुए पर्यटन स्थलों (Hidden Gems), कला-संस्कृति, परंपराओं और अन्य सकारात्मक पहलुओं को प्रदर्शित करते हुए शॉर्ट वीडियो अथवा रील तैयार कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कैमूर जिले की सकारात्मक छवि को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना तथा जिले के ऐसे स्थलों और सांस्कृतिक विशेषताओं को सामने लाना है, जिनके बारे में अभी अधिक लोगों को जानकारी नहीं है। इससे कैमूर के पर्यटन स्थलों को पहचान मिलेगी और जिले की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रतियोगिता का वर्तमान सीजन अक्टूबर माह के अंत तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रतियोगिता का अगला सीजन लॉन्च किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन कंटेंट क्रिएटर्स के वीडियो को आधिकारिक पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रकार युवाओं को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से जिले की पहचान बढ़ाने का अवसर मिलेगा। साथ हीं, सभी प्रतिभागियों के द्वारा समर्पित कंटेंट की समीक्षा के बाद उसे mykaimur.in पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। जनहितकारी नवाचारों को मिलेगा प्रोत्साहन, सरकारी योजनाओं से जोड़कर होगा क्रियान्वयन अभियान के तहत शुरू किए गए इनोवेशन चैलेंज का उद्देश्य युवाओं के नए विचारों एवं जनहितकारी नवाचारों को प्रोत्साहित करना है। ऐसे युवा, जिन्होंने कोई ऐसा नवाचार विकसित किया है जिससे आम नागरिकों को सुविधा मिले अथवा उनकी समस्याओं का समाधान हो सके, वे इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। विशेष रूप से ऐसे नवाचारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें उपयुक्त सरकारी योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर धरातल पर लागू किया जा सके। इससे युवाओं के विचारों को व्यावहारिक रूप देने तथा जनहित में उनके उपयोग की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नवाचार प्रस्तुत करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही, सरकारी योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर उपयोगी नवाचारों के क्रियान्वयन की दिशा में भी पहल की जाएगी। कैमूर के सभी पर्यटन स्थलों और ‘हिडेन जेम्स’ की जानकारी एक ही पोर्टल पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में www.mykaimur.in पोर्टल को कैमूर जिले की पर्यटन एवं सांस्कृतिक पहचान के एक व्यापक डिजिटल मंच के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक आकर्षणों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों तथा छिपे हुए पर्यटन स्थलों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्टल पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के वीडियो एवं तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आम नागरिक और पर्यटक एक ही स्थान पर कैमूर की विशेषताओं, पर्यटन स्थलों तथा स्थानीय प्रतिभाओं से परिचित हो सकें। इससे जिले के पर्यटन को प्रोत्साहन देने और कैमूर को एक विशिष्ट पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में सहायता मिलेगी। जनसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी मिलेगा मंच जिला पदाधिकारी ने यह भी बताया कि अभियान के आगामी चरण में सरकारी अधिकारियों एवं लोकसेवा से जुड़े कर्मियों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक सेवा व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के कार्यों और उपलब्धियों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेगा। इस पहल के अंतर्गत शिक्षक, चिकित्सक, कृषि विभाग आदि के पदाधिकारी एवं अन्य लोकसेवा से जुड़े कर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य जनसेवा में बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना, उनके अच्छे कार्यों को पहचान दिलाना तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है। युवाओं की भागीदारी से साकार होगा अभियान का उद्देश्य पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम में जिले के कई युवा सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जनसम्पर्क से जुड़े पदाधिकारी तथा मुख्यमंत्री फेलो सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। ‘Kaimur Plateau of Blessings – आशीर्वादों का पठार’ अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन ने युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और नवाचार को सकारात्मक दिशा देने की पहल की है। यह अभियान कैमूर की पहचान को डिजिटल माध्यमों से व्यापक स्तर पर पहुंचाने, स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा जनहितकारी विचारों को विकास की प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। #Kaimur #KaimurPlateauOfBlessings #आशीर्वादों_का_पठार #MyKaimur #KaimurTourism #BiharTourism #YouthEmpowerment #InnovationChallenge #ReelsContest #kaumurdm #samratchoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 14, 2026
समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 13.10.2026* ================== माननीय मंत्री एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा माँ मुंडेश्वरी होटल का उद्घाटन आज दिनांक 13.10.2026 को माँ मुंडेश्वरी होटल का उद्घाटन माननीय मंत्री, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार, श्री केदार प्रसाद गुप्ता एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। माँ मुंडेश्वरी होटल का उद्घाटन जिले में पर्यटन सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे माँ मुंडेश्वरी धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी। कैमूर जिला अपने ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। माँ मुंडेश्वरी धाम जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से जिले की पहचान को और मजबूती मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। #Kaimur #BiharTourism #MaaMundeshwari #TourismDevelopment #kaimurdm #KaimurTourism #samratchoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 13, 2026
समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 13.10.2026* ================== कैमूर में शिक्षा व्यवस्था का होगा कायाकल्प: जिला पदाधिकारी ने दिए बुनियादी ढांचा दुरुस्त करने और साक्षरता सुधारने के निर्देश आज दिनांक 13-10-2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्राथमिक, माध्यमिक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) और बुनियादी ढांचों से जुड़ी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले के विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश निम्नलिखित हैं: • भवनहीन विद्यालयों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति: जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 06 विद्यालय भवनहीन हैं। इसके संबंध में जिला पदाधिकारी ने BSEIDC के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि इन सभी भवनहीन विद्यालयों को चिन्हित कर प्रशासनिक स्वीकृति हेतु जल्द से जल्द विभाग को प्रस्ताव भेजें। • भूमिहीन विद्यालयों हेतु भूमि चिन्हित करने की पहल: जिले में भूमिहीन विद्यालयों की संख्या 38 बताई गई। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिक्षा विभाग संबंधित अंचलाधिकारी (CO) से तुरंत संपर्क स्थापित करे और इन विद्यालयों के लिए भूमि चिन्हित करने की ठोस पहल शुरू करे। • 279 विद्यालयों में पेयजल की तत्काल व्यवस्था: बैठक में यह बात सामने आई कि जिले के 279 विद्यालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित करें और इन सभी चिन्हित स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। • कायाकल्प योजना से सुधरेंगे एप्रोच रोड: जिले के 158 विद्यालयों में संपर्क पथ (Approach Road) की समस्या है। इसके स्थाई समाधान के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) से तालमेल बिठाएं। इन रास्तों को ग्राम सभा से योजना पारित कराकर 'कायाकल्प योजना' के अंतर्गत शामिल करते हुए प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। • महिला साक्षरता दर बढ़ाने पर विशेष जोर: कैमूर जिले में महिला साक्षरता दर वर्तमान में 59.60% पाई गई है। जिला पदाधिकारी ने इस आंकड़े पर चिंता जताते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को विशेष कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि जिले में महिलाओं की साक्षरता दर में तेजी से सुधार किया जा सके। • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कैमूर का उत्कृष्ट प्रदर्शन: समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यक्रम के तहत कैमूर जिला पूरे राज्य में लगातार बेहतर कर रहा है। जिला जुलाई 2026 में राज्य में प्रथम तथा अगस्त 2026 में द्वितीय स्थान पर रहा है। जिला पदाधिकारी ने इस शैक्षणिक स्तर को बनाए रखने के निर्देश दिए। • शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति पर सख्ती: विद्यालयों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जिन शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी दो से तीन दिनों तक सिंक (अपडेट) नहीं पाई जाएगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उस दिन का वेतन कटौती किया जाए। • अधौरा प्रखंड के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों की समीक्षा: अधौरा प्रखंड अंतर्गत कुल 104 विद्यालय संचालित हैं। पहाड़ी एवं सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण कई स्थानों पर नेटवर्क की गंभीर समस्या सामने आती रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने प्रखंड के वैसे विद्यालयों को चिह्नित करने का आदेश दिया है, जहां किसी भी टेलीकॉम कंपनी का मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं रहता है। • वेतन, अवकाश और स्थानांतरण की स्थिति: जिले के अधिकांश शिक्षकों का सितंबर 2026 तक का वेतन भुगतान किया जा चुका है। शिक्षकों के मातृत्व, पितृत्व और चिकित्सा अवकाश के ऑनलाइन आवेदनों को 07 कार्य दिवसों के भीतर निष्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, जिला स्थापना समिति द्वारा 567 अधिशेष शिक्षकों और 158 शिक्षकों का जिले के अंदर पारस्परिक (Mutual) स्थानांतरण भी किया जा चुका है। • KGBV में रिकॉर्ड नामांकन और सुरक्षा: जिले में संचालित सभी 12 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में निर्धारित 1600 सीटों के लक्ष्य के सापेक्ष 1,597 बालिकाओं का नामांकन पूरा कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी ने इन विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। • प्राथमिक शिक्षा एवं मिशन निपुण की समीक्षा: प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत सभी कोटि के शिक्षकों के नियमित वेतन, देय अवकाश एवं एरियर भुगतान की स्थिति की जांच की गई। इसके साथ ही मिशन निपुण विद्यालयों में निपुण ट्रैकर विजिबिलिटी, सीआरसीसी (CRCC), TaRL और PBL कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। • निजी विद्यालयों की प्रस्वीकृति पर कार्रवाई: जिला स्तर पर निजी विद्यालयों की स्वीकृति (मान्यता) हेतु लंबित आवेदनों, उनकी समय-सीमा और आवेदन अस्वीकृति के कारणों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। • माध्यमिक शिक्षा एवं छात्रवृत्ति का भौतिक सत्यापन: माध्यमिक शिक्षा के तहत जिला स्थापना समिति के गठन, शिक्षक/प्रधानाध्यापक स्थानांतरण मामलों की प्रगति और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों के भौतिक सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा सरस्वती विद्या निकेतन के भवन निर्माण कार्यों की विद्यालयवार भौतिक प्रगति का भी जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि बच्चों की शिक्षा, उनके स्वास्थ्य और विद्यालय के बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तय समय सीमा के भीतर दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त, कैमूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। #Kaimurdm #kaimur #KGBV #RuralEducation #EShikshakosh #samratchoudhary #CMSamarat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 13, 2026
समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 13.10.2026* ================== कैमूर में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिला पदाधिकारी एवं डीएवी स्कूल के निदेशक ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, बिहार के नौ प्रमंडलों एवं एकलव्य केंद्र के 500 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग कैमूर जिले को राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती बालक (फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन) अंडर-14/17/19 प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 अक्टूबर 2026 को कैमूर जिले के डीएवी स्कूल, जद्दुपुर के ऑडिटोरियम में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री कुमार अनुराग एवं डीएवी स्कूल के निदेशक श्री दिनेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा नारियल तोड़कर किया। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में आयोजित विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हिस्सा है। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के वे चयनित छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिन्होंने जिला एवं प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार राज्य के सभी नौ प्रमंडलों—तिरहुत, मुंगेर, भागलपुर, पटना, सारण, मगध, दरभंगा, पूर्णिया एवं कोसी—तथा एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लगभग 500 खिलाड़ी एवं 50 टीम कोच और मैनेजर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों एवं निर्धारित भार वर्गों के अंतर्गत कुश्ती के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, तकनीक, कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस आयोजन से प्रतिभाशाली विद्यालयी खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने तथा राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह में बिहार राज्य कुश्ती संघ के सचिव श्री विनय सिंह, बक्सर कुश्ती संघ के सचिव श्री निर्मल सिंह यादव, श्री बिरजू सिंह पटेल, श्री हरिशंकर तिवारी, श्री अवधेश कुमार एवं श्री सुनील सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवासन प्रभारी, निबंधन प्रभारी, विधि-व्यवस्था प्रभारी, मंच संचालन प्रभारी एवं अनुशासन प्रभारी सहित कई उपसमितियों का गठन किया गया है। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन से कैमूर जिले को खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर मिला है। साथ ही, इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालयी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और कुश्ती खेल के विकास को नई गति प्राप्त होगी इस खेल प्रतियोगिता के दौरान माननीय जिलाधिकारी कैमूर के द्वारा राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अन्नू गुप्ता उपस्थित रहीं जो मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के अंतर्गत सहकारिता विभाग रोहतास में कार्यरत हैं।तथा इसी माह में सेवानिवृत्त हो रहे शरीरिक शिक्षक( मध्य विद्यालय शिवपुर ,भभुआ) से श्री अखिलेश कुमार को भी माननीय जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। #Kaimur #BiharSports #WrestlingChampionship #StateLevelSports #BiharYouth #kaimurdm #samratchoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 13, 2026
भभुआ चाकू हत्याकांड मामले में गिरफ्तार 4 आरोपितों में 2 को घटनास्थल सब्जी मंडी से थाना तक कराया गया गुंडा परेड,तथा दो नाबालिक निरुद्ध
Bhabua, Kaimur | Oct 13, 2026