कैमूर के युवाओं के लिए रचनात्मकता एवं नवाचार का विशेष अवसर!
जिला प्रशासन, कैमूर द्वारा ‘Kaimur: Plateau of Blessings’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत आधिकारिक पोर्टल www.mykaimur.in लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से युवा अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं नवाचार संबंधी विचारों को प्रस्तुत कर सकते हैं।
🌟 प्रमुख प्रतियोगिताएँ
🎬 1. कैमूर लघु वीडियो प्रतियोगिता (Short Video Competition)
कैमूर के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों, कला-संस्कृति एवं अनछुए पर्यटन स्थलों (Hidden Gems) पर आधारित रचनात्मक वीडियो बनाकर जिले की विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित करें।
चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं उनके वीडियो को आधिकारिक पोर्टल पर प्रदर्शित किए जाने का अवसर मिलेगा।
💡 2. इनोवेशन चैलेंज (Innovation Challenge)
जनसमस्याओं के समाधान एवं जनहित से जुड़े नवीन, व्यावहारिक और प्रभावी विचारों एवं परियोजनाओं को प्रस्तुत करें।
चयनित नवाचारों को सम्मानित किए जाने के साथ-साथ उनकी व्यवहार्यता के आधार पर संबंधित विभागों एवं सरकारी योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर क्रियान्वयन की संभावना पर विचार किया जाएगा।
📅 प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2026
🔗 भाग लेने की प्रक्रिया
1. आधिकारिक पोर्टल www.mykaimur.in पर जाएँ।
2. संबंधित प्रतियोगिता के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का अवलोकन करें।
3. अपनी वीडियो प्रविष्टि अथवा नवाचार संबंधी विचार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करें।
आइए, अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं नवाचार के माध्यम से कैमूर की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ!
#Kaimur #KaimurDM
#PlateauOfBlessings #KaimurFromYourLens #YouthEmpowerment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 14, 2026