समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 अक्टूबर 2026
आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को बाजार समिति रोड स्थित संयुक्त कृषि भवन के प्रांगण में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय वासंतिक (रबी) प्रशिक्षण सह कर्मशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यशाला में उपस्थित प्रसार कर्मियों एवं प्रगतिशील कृषक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं महत्वाकांक्षी है। इन योजनाओं को समय पर कृषकों के बीच पहुॅंचाने एवं इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्यशाला अतिमहत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि प्रसार कर्मी किसानों एवं विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। किसानों को कृषि उद्यमी के रुप में परिवर्तित करना, कृषि में नई तकनीक, पारम्परिक खेती से हटकर ड्रैगन फ्रुट, टमाटर,प्याज,आलू इत्यादि नकदी फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करना, बाहर के प्रदेशों में अत्याधुनिक तकनीक सीखने हेतु किसानों को चयन कर भेजना इत्यादि नवोन्मेषी कार्य आपकी जवाबदेही होनी चाहिए। ताकि जिले के किसानों की आय में वृद्धि के साथ उनके जीवन स्तर को खुशहाल किया जा सके।
खेती में मूल्य संवर्धन जैसे टमाटर का प्रोसेसिंग, पैकेजिंग इत्यादि करने पर मुख्यमंत्री कृषि उद्यमी योजना द्वारा ऋण का प्रावधान है, इसका भी लाभ जिले के किसानों को उपलब्ध कराने हेतु जिला पदाधिकारी ने प्रसार कर्मियों को जिम्मेदारी दी।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा रबी मौसम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा वासंतिक(रबी) मौसम में विभिन्न फसलों की उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया गया है।
इस अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता तथा विभिन्न उपादानों का वितरण पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जायेगा।
इस निमित प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बक्सर एवं चौसा 23 अक्टूबर, राजपुर एवं इटाढ़ी 24 अक्टूबर, डुमराॅंव एवं नावानगर 26 अक्टूबर, केसठ 27 अक्टूबर, चौगाई 28 अक्टूबर, सिमरी 29 अक्टूबर, चक्की 30 अक्टूबर एवं ब्रह्मपुर31 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जायेगा। जिसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
केवीके के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रमुख डाॅ देवकरण एवं वीर कुॅंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमराॅंव के प्राचार्य द्वारा रबी मौसम में उगाई जाने वाली फसल एवं प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
डीडीएम नाबार्ड श्री आनंदवर्द्धन, उप परियोजना निदेशक, आत्मा श्री रणधीर कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी श्रीमती किरण भारती, सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण श्री चंदन कुमार, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण सुश्री संस्कृति बी मौर्या, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Department of Agriculture, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #bihar #CMSamrat #samratchoudhary
7 views | Buxar, Bihar | Oct 15, 2026