समाहरणालय बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- दिनांक 15 अक्टूबर 2026
आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।
कुल 16 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 15 लोक शिकायत अधिकार निवारण एवं 01 सेवा शिकायत से संबंधित की सुनवाई की गई। 07 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।
सुनवाई में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना बक्सर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी, अंचलाधिकारी बक्सर, राजपुर, डुमरांव, चौगाई एवं केसठ उपस्थित थे।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #BuxarNews #samrat4bjp
19 views | Buxar, Bihar | Oct 15, 2026