Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
Bareilly
chandrakantnirala
Previous slide
Next slide
वीडियो : त्योहारों में बाइक बाजार की बढ़ी रफ्तार, शानदार ऑफर्स, कीमत और भरोसे के दम पर होंडा बनी ग्राहकों की पसंद .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar
| Oct 16, 2026
MORE NEWS
बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 16 अगस्त 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।
Buxar, Buxar | Oct 16, 2026
🛵 त्योहारों में बाइक बाजार में बढ़ी रौनक! आखिर होंडा क्यों बन रही ग्राहकों की पसंद? बक्सर में मिल रहे शानदार ऑफर 🎉 नवरात्रि से छठ तक, नई बाइक खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 🛵🎊 बक्सर के वाहन बाजार में त्योहारी रौनक बढ़ रही है. बेहतर कीमत, गुणवत्ता और भरोसेमंद सर्विस की उम्मीद के बीच होंडा बाइक ग्राहकों का ध्यान खींच रही है. पाहवा होंडा की ओर से चुनिंदा मॉडलों पर कैशबैक, उपहार, आसान फाइनेंस और पुरानी बाइक के एक्सचेंज की सुविधा दी जा रही है. 🎁 क्या आप भी इस त्योहार नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं? कमेंट में बताएं कि आपकी पसंद कौन-सी बाइक है. 👇 📍 पाहवा होंडा, सत्यदेव गंज, बक्सर #Buxar #BuxarTopNews #Honda #HondaBikes PahwaHonda BuxarNews BiharNews BikeOffers FestiveSeason Dhanteras Diwali ChhathPuja TwoWheeler बक्सर बक्सरन्यूज होंडा त्योहारीऑफर
Buxar, Buxar | Oct 15, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को बाजार समिति रोड स्थित संयुक्त कृषि भवन के प्रांगण में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय वासंतिक (रबी) प्रशिक्षण सह कर्मशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यशाला में उपस्थित प्रसार कर्मियों एवं प्रगतिशील कृषक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं महत्वाकांक्षी है। इन योजनाओं को समय पर कृषकों के बीच पहुॅंचाने एवं इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्यशाला अतिमहत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रसार कर्मी किसानों एवं विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। किसानों को कृषि उद्यमी के रुप में परिवर्तित करना, कृषि में नई तकनीक, पारम्परिक खेती से हटकर ड्रैगन फ्रुट, टमाटर,प्याज,आलू इत्यादि नकदी फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करना, बाहर के प्रदेशों में अत्याधुनिक तकनीक सीखने हेतु किसानों को चयन कर भेजना इत्यादि नवोन्मेषी कार्य आपकी जवाबदेही होनी चाहिए। ताकि जिले के किसानों की आय में वृद्धि के साथ उनके जीवन स्तर को खुशहाल किया जा सके। खेती में मूल्य संवर्धन जैसे टमाटर का प्रोसेसिंग, पैकेजिंग इत्यादि करने पर मुख्यमंत्री कृषि उद्यमी योजना द्वारा ऋण का प्रावधान है, इसका भी लाभ जिले के किसानों को उपलब्ध कराने हेतु जिला पदाधिकारी ने प्रसार कर्मियों को जिम्मेदारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा रबी मौसम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा वासंतिक(रबी) मौसम में विभिन्न फसलों की उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता तथा विभिन्न उपादानों का वितरण पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जायेगा। इस निमित प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बक्सर एवं चौसा 23 अक्टूबर, राजपुर एवं इटाढ़ी 24 अक्टूबर, डुमराॅंव एवं नावानगर 26 अक्टूबर, केसठ 27 अक्टूबर, चौगाई 28 अक्टूबर, सिमरी 29 अक्टूबर, चक्की 30 अक्टूबर एवं ब्रह्मपुर31 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जायेगा। जिसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। केवीके के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रमुख डाॅ देवकरण एवं वीर कुॅंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमराॅंव के प्राचार्य द्वारा रबी मौसम में उगाई जाने वाली फसल एवं प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। डीडीएम नाबार्ड श्री आनंदवर्द्धन, उप परियोजना निदेशक, आत्मा श्री रणधीर कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी श्रीमती किरण भारती, सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण श्री चंदन कुमार, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण सुश्री संस्कृति बी मौर्या, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Department of Agriculture, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #bihar #CMSamrat #samratchoudhary
Buxar, Bihar | Oct 15, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 अक्टूबर 2026 दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मिशन ज्ञानार्जन, मिशन कायाकल्प एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की भी समीक्षा जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें दशहरा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, मिशन ज्ञानार्जन, मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं समरसता विकास शिविर की प्रगति की जानकारी दी गई। दशहरा पर्व पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम: जिले में 346 पूजा पंडालों (बक्सर अनुमंडल में 151 एवं डुमरांव अनुमंडल में 195 प्रस्तावित) के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। 199 स्थलों पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, 33 स्थलों पर गश्ती दल, दोनों अनुमंडलों में एक-एक जोनल दंडाधिकारी तथा बक्सर में 5 और डुमरांव में 3 QRT गठित की गई हैं। 19 स्थानों पर बैरियर एवं पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06183-223333 है। पूजा पंडालों में CCTV, भीड़ नियंत्रण, अलग प्रवेश-निकास द्वार, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विजयादशमी का मुख्य कार्यक्रम 20 अक्टूबर को किला मैदान में तथा भरत मिलाप लीला 22 अक्टूबर को यमुना चौक में निर्धारित है। मिशन ज्ञानार्जन: विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, कौशल विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में कौशल मानचित्रण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के सेमिनार तथा विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने एयर प्यूरीफायर, वाटर प्यूरीफायर, भूकंपरोधी मकान सहित लगभग 135 नवाचार आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। मिशन कायाकल्प: जिले में 1,360 योजनाओं के लक्ष्य के विरुद्ध 1,668 योजनाएं ली गई हैं। इनमें 428 को तकनीकी स्वीकृति, 422 को प्रशासनिक स्वीकृति, 98 को चयन एवं अनुमोदन, 169 पर कार्य प्रारंभ तथा 80 योजनाओं का कार्य पूर्ण हुआ है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: जिले में 1,680 घरेलू उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है। इनमें 258 परिसरों में सोलर पैनल लगाए गए तथा 169 उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त 4,129 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं की छतों पर निःशुल्क सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। नवंबर 2026 तक सभी संबंधित उपभोक्ताओं के सोलर पैनल चालू करने का लक्ष्य है। जनजागरूकता के लिए जिले के 15 पूजा पंडालों में सोलर पैनल संबंधी शिविर लगाए जाएंगे। श्री गुरु संत रविदास समरसता विकास शिविर: जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित शिविरों के माध्यम से 22 योजनाओं के अंतर्गत कुल 4,673 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 3,046 का निष्पादन किया गया है तथा 1,627 आवेदन लंबित हैं। दिनांक 15 अक्टूबर को सभी प्रखंडों में आयोजित 17 शिविरों के लिए विकास मित्रों द्वारा पूर्व में 229 आवेदन प्राप्त किए गए हैं। जिला प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, विकास योजनाओं में तेजी लाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police Welfare department Energy Department Bihar Education Department Buxar Education Department जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #bihar
Buxar, Bihar | Oct 15, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- दिनांक 15 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। कुल 16 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 15 लोक शिकायत अधिकार निवारण एवं 01 सेवा शिकायत से संबंधित की सुनवाई की गई। 07 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। सुनवाई में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना बक्सर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी, अंचलाधिकारी बक्सर, राजपुर, डुमरांव, चौगाई एवं केसठ उपस्थित थे। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #BuxarNews #samrat4bjp
Buxar, Bihar | Oct 15, 2026
मिशन प्रभाकिरण के तहत बक्सर जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना से आमजनों को हरित ऊर्जा एवं मुक्त बिजली के सपनों को नई ऊर्जा मिली है। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Energy Department जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #bihar #buxarcity #CMOBihar #testimonial
Buxar, Bihar | Oct 15, 2026
बच्चों की ज़िद पर डांडिया का एक छोटा सा सेलिब्रेशन
Buxar, Buxar | Oct 15, 2026
जिला प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि दशहरा पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाः जिला नियंत्रण कक्ष, बक्सर, जिला आपदा शाखा, समाहरणालय परिसर। 06183-223333 अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, डुमराँवः अनुमंडल पदाधिकारी, डुमराँव का आवास-सह-गोपनीय शाखा। दूरभाष: 06323-222781 @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar
Buxar, Bihar | Oct 15, 2026