थरथरी: भटन्ना बिगहा से एक अभियुक्त गिरफ्तार, महिला का गला दबाने का आरोप
घास काटने के विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और गला दबाने के प्रयास के मामले में चंडी पुलिस ने मुन्ना गोप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के भट्टना बिगहा गांव का है। इस संबंध में दर्ज कांड संख्या 633 में मुन्ना गोप अभियुक्त है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 3 अक्टूबर को घास काटने को लेकर हुई विवाद हिंसक रूप ले लिया।