थरथरी: गौढ़ापर गांव के पास बस से चकमा खाकर खड़ी बाइक में दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, दो महिलाएं ज़ख्मी
गौढापर गांव के पास बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे बस से चकमा से दो बाइक की टक्कर में दो महिला घायल हो गया। घायल महिला को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी बालेश्वर चौहान के 80 वर्षीय चंद्रवंशी देवी है। जबकि दूसरे बाइक की महिला का इलाज किसी निजी क्लिनिक में चल रही है।