थरथरी: माधोपुर चौक के पास हाइवा में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी
थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक के पास बुधवार की रात आठ बजे बाइक सवार युवक ने हाइवा में टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान पटना जिला अंतगर्त पटनासिटी थाना स्थित बेगमपुर निवासी लालमुनिया देवी के 18 वर्षीय पवन कुमार है। जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज निजी क्लिनिक में किया गया