बक्सर: बसपा आम जनमानस के साथ रहेगी, जब-जब परेशान होगा : अभिमन्यु सिंह
Buxar, Buxar | Oct 4, 2024 बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह ने कहा है कि आम जनमानस जब-जब परेशान होगा बहुजन समाज पार्टी उसके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से जनता त्रस्त है और जनता की परेशानी के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी जनता के साथ खड़ी है।