दिगौड़ा में हत्या के तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक जब्त
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा में पुरानी जमीनी रंजिश के चलते 23 अक्टूबर की सुबह तुलसी अहिरवार उमर (51) बर्ष की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध देशी पिस्टल और अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शिवाजी राजा परमार ने कथित तौर पर तुलसी अहिरवार पर तीन गोलियां चलाई थीं। मामले में शिवाजी राजा परमार, नारायण सिंह उर्फ तुलसी राजा परमार और अनिकेत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम कुशवाहा एवं एसडीओपी जतारा अनिल सिंह के मार्गदर्शन में की गई।