चकरनगर: तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही, वकीलों ने थाने में की शिकायत
चकरनगर थाने में पहुंचा अधिवक्ताओं के झुंड ने तहसीलदार विंष्णुदत्त मिश्रा सहित सहित उनके चपरासियों के खिलाफ तहरीर दी है।अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार न्यायालय में चपरासियों ने एड. अवनीश राजपूत के साथ अभद्रता की गई है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे थाना प्रभारी निरिक्षक बलराम मिश्रा ने पूरे मामले को लेकर उच्चधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की बात कही।