घाटमपुर: अश्वारमऊ गाँव में गणेश पूजन, विधायक सरोज कुरील ने की पूजा-अर्चना
अश्वारमऊ गांव में आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम में विधायक सरोज कुरील ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा का पूजन किया।