चांडिल: चौका मोड़ पर शहीद अजित धनंजय महतो को किया याद
तिरुलडीह गोलीकांड के शहीद अजित धनंजय महतो को बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने याद किया।चौका मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।बुधवार दोपहर 2 बजे विस्थापित मुक्ति वाहिनी नेता नारायण गोप ने समर्थकों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस मौके पर घनश्याम महतो,गणतपी कैवर्त,कालू अंसारी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।