परबतसर: बडू पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के तस्कर को किया गिरफ्तार, डोडा पोस्ट चुरा और अफीम को किया ज़ब्त
बडू पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से 660 ग्राम अवैध डोडा पोस्ट चुरा एवं 38 ग्राम अफीम जप्त की गई है। प्रकरण में आरोपी पदमाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है एवं मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है।