परबतसर: दो नाबालिकों का जबरदस्ती अपहरण कर आरोपियों ने किया बलात्कार, पीलवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
दो नाबालिकों का जबरदस्ती अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पीलवा पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसको लेकर 26 जून को प्रकरण दर्ज हुआ था। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी शनि एवं कुलदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पीह से गिरफ्तार किया।