परबतसर: जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर हुए जिला कलेक्टर, खोखर में की जनसुनवाई और बंटवारे के प्रकरण का किया निस्तारण
जनता की समस्याओं को लेकर अब जिला कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खडगावत गंभीर हो गए हैं। जिला कलेक्टर परबतसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे एवं इस दौरान उन्होंने खोखर ग्राम में जनसुनवाई की। जिला कलेक्टर ने समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने ग्राम कुराड़ा में राज्य सरकार के निर्देशों पर चल रहे अंत्योदय संबल शिविर का निरीक्षण किया।