परबतसर: परबतसर में अश्लील वीडियो का डर दिखाकर पीड़िता से रेप व दूसरों के वीडियो बनाकर रुपए मांगने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
अश्लील वीडियो का डर दिखाकर पीड़िता के साथ बलात्कार करने के मामले में परबतसर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अश्लील वीडियो के नाम पर पीड़िता से मांग करता था कि वह दूसरों लड़को से बात करें एवं उसके अश्लील वीडियो बनाएं। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी जितेंद्र जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।