परबतसर: प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिक का अपहरण कर बलात्कार किया, परबतसर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रेमजाल में फंसा कर नाबालिक अपहरण करने एवं बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने जानकारी देते हो बताया कि प्रकरण में आरोपी राकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को भी दस्तयाब कर बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पेश कर परिवार वालों को सुपुर्द किया।