परबतसर: कंवलाद गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
परबतसर क्षेत्र के कँवलाद गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। दुर्घटना में बागोट निवासी रामनिवास जाट गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अजमेर रेफर किया गया।