कोंडागांव: कोंडागांव नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण पखवाड़ा प्रारंभ, 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होगी जन समस्या निवारण शिविर
जिले के तीनों नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कोंडागांव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर का अवलोकन किया और यहां आवेदन देने पहुंचे नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने आवेदनों की त्वरित निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया है। कोंडागांव नगर से 36 आवेदन प्राप्त हुए।