कोंडागांव: कोंडागांव के कई दुकानों व होटलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी का छापा, उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को किया नोटिस जारी
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के देवांगन ने 27 जुलाई को जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन पाया गया है। वही लक्ष्मी प्रोविजन स्टोर्स एवं झा हाईवे होटल में एक्सपायरी एवं अव्यवस्थाओं को लेकर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।