कोंडागांव: जिला एवं सत्र न्यायालय कोंडागांव के पास विशालकाय पेड़ हुआ धराशाई, नहीं हुई कोई जनहानि
आज 27 जुलाई की शाम जिला मुख्यालय स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय के पास 30 से 40 वर्ष पुरानी एक विशाल काय पेड़ गिरकर धराशाई हो गया। वहीं इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है जिस जगह पर पेड़ गिरी है वहां आए दिन काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रहती है। फिलहाल एक बड़ी घटना टल गई है।