कोंडागांव: कोंडागांव जिले के ऑडिटोरियम में आयोजित हुई कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम, पूर्वमंत्री, कलेक्टर एसपी कार्यक्रम में हुए शामिल
27 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ को रजत जयंती के रूप में मनाया। वहीं पूर्व सैनिकों के द्वारा शनिवार को नगर के ऑडिटोरियम हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम, कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी वाय अक्षय कुमार सामिल हुए।