कोंडागांव: कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की जिले वासियों को बधाई एवं अमर शहीदों को सत सत नमन - कुणाल दुदावत: कलेक्टर कोंडागांव
26 जुलाई को कोंडागांव में आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले वासियों को कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती की बधाई दी एवं इस अवसर पर अमर शहीदों को नमन किया। साथ ही अखिल भारतीय पूर्व सैनिकों के द्वारा जिले के युवाओं को दिए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण की सराहना की।