कोंडागांव: कुल्हाड़गांव और बेलभाटा टेकरी जंगल में मिला नर कंकाल, फरसगांव पुलिस जुटी जांच में
फरसगांव थाना क्षेत्र के कुल्हाडगांव और बेलभाटा टेकरी जंगल मे शनिवार को नर कंकाल मिली है,वही पेड़ पर एक गमछा लटका हुआ है।नर कंकाल के साथ मिले कपडों से मृतक की पहचान परिजनों ने ग्राम भुरकाभाटा भण्डारसिवनी निवासी बालसु मरकाम उम्र 42 वर्ष के रूप में कि गई है,जो 4 जुलाई से लापता था।फिलहाल फरसगांव पुलिस ने नर कंकाल को एकत्रित कर जांच पंचनामा की कार्यवाही कर रही है।