भितरवार: भितरवार अस्पताल में नवागत CMHO डॉ. मेघ सिंह ने लापरवाही पर लिया सख्त एक्शन
शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार मे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखने पहुंचे नवजात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मेघ सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने पर दो टूक शब्दों में चेतावनी दी। निरीक्षण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है।