बहराइच: चित्तौरा में 10 जून को सीएम योगी का आगमन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
10 जून को बहराइच जनपद के चितौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है। डिआईओ ने रविवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि कम के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्दे नज़र डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जायेज़ा लिया और बैठक कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।