बहराइच: जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए शव 72 घन्टे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी के द्वारा रविवार को बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। पहचान कराई जा रही है। जाच जारी है।