बहराइच: बाबापुरवा में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी की पेट में हसिया मारकर की हत्या, बेटी समेत तीन घायल
बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पवन कुमार यादव ने अपनी पत्नी संगीता देवी की हसिया मार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने अपनी चचिया सास और सगी बहन समेत चार वर्षीय पुत्री को भी डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। इलाज जारी।