बहराइच: बहराइच वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ खूनी भेड़िया, डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने दी जानकारी
बहराइच वन विभाग टीम को बड़ी कामयाबी शनिवार को हासिल हुई है। जब एक खूनी भेडिया को वन विभाग टीम ने अपने पिंजरे में कैद कर लिया है। इस संबंध में शनिवार शाम को डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिसैया चूड़ामणि इलाके के पास से स्थित सरदार पचासा इलाके से भेड़िये को पकड़ा गया है। जिसके बाद उसे वन विभाग कार्यालय लाया गया है।