बहराइच: गिरगिट्टी के पास चार पहिया वाहन की ट्रक से हुई टक्कर, दो दोस्तों की हुई मौत
मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट नयापुरवा निवासी बबलू और बगहा गायघाट निवासी राजकुमार दोनों दोस्त थे। दोनों एक साथ अपनी बाइक से बबलू की होने वाली पत्नी को देखने जा रहे थे, जिसकी तबीयत खराब थी। तभी गिरगिट्टी के पास उनकी चार पहिया वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे दोनों दोस्तों की मौके पर मौत हो गई।पुलिस जाच में जुट गई है।