बहराइच: तुलसीपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में मासूम बालक की मौत, पिता समेत 2 घायल
बहराइच के रामगांव इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कटेलिया निवासी कमलेश अपने दो माह के बेटे सुभीत और जगदीश के साथ सुभीत की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए जा रहा था। रविवार को तुलसीपुर चौराहे के पास उनकी बाइक को एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो माह के मासूम सुभीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कमलेश और जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।