मिशन JEE, NEET एवं PAT के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी में ऑनलाइन कोचिंग प्रारंभ
बड़वानी 22 सितम्बर 2026/ मिशन JEE, NEET एवं PAT के अंतर्गत SMC के माध्यम से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 बड़वानी में छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नियमित शैक्षणिक अध्ययन के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था। के कार्यरत शिक्षक इस कार्य में अपनी सम्पूशर्ण योग्य’ता एवं क्षमता के साथ कार्य कर रहे है। ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को JEE, NEET एवं PAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी, ताकि वे बेहतर परिणाम प्राप्त कर उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
इस योजना को शीघ्र ही जिले के अन्य शासकीय विद्यालयों में भी लागू किए जाने की योजना है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर की विभिन्न प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं से भी संपर्क किया गया है। इनमें से कुछ कोचिंग संस्थाएं न्यूनतम शुल्क पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श एवं प्रक्रिया जारी है। विद्यालय एवं जनजातीय कार्य विभाग की इस पहल से जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपने ही विद्यालय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर प्राप्त होगा तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण कोचिंग का लाभ मिल सकेगा।
7 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026