ठीकरी में आयुष विभाग द्वारा वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर संपन्न
230 रोगियों ने उठाया लाभ
बड़वानी 21 सितम्बर 2026/ आयुष विभाग के तत्वावधान में 21 सितंबर को ठीकरी में स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद थीम के तहत आयुष जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन आयुक्त , आयुष विभाग के विशेष निर्देशों के पालन में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विशेषकर वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल और उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों से लाभान्वित करना था।
शिविर में कुल 230 रोगियों (जिनमें 130 पुरुष और 100 महिलाएं शामिल थीं) का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श उपरांत निःशुल्क उपचार व औषधियां प्रदान की गईं। इस दौरान एन.सी.डी. आयुष रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अर्श, आमवात, संधिवात और एनीमिया से पीड़ित रोगियों की जांच कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया, जिससे क्षेत्र के वृद्धजनों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया।
15 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026