वड़नगर से आरंभ सेवा संकल्प यात्रा का पानसेमल में हुआ भव्य स्वागत
.......
पर्यावरण और सुशासन का दिया संदेश
बड़वानी 22 सितम्बर 2026/ सेवा, संकल्प और सुशासन के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुजरात के वड़नगर से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा का सोमवार सायं बड़वानी जिले के पानसेमल पहुंची । अभियान के अंतर्गत जल, जन, सेवा बाइक यात्रा (रूट क्रमांक-9) का स्थानीय बैरियर चौराहे और टैगोर चौक पर नागरिकों ने स्वागत किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को यह बाइक रैली पानसेमल नगर भ्रमण करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान पहुँची, जहाँ सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात, उद्यान परिसर में अतिथियों और युवाओं द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्थानीय विधायक श्याम बरडे, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, श्री अजय यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में युवा और नगरवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री सचिन चौहान, श्री राम सोनाने, श्री निशांत पवार, श्री शैलेन्द्र भंडारकर, श्री साहेबराव चौधरी, श्री प्रीतम बड़ोले, श्री राजेन्द्र शितोले, श्री गोविन्द जोशी, दशरथ निकुम, श्री रामचंद्र सोनिस, श्री चंद्रकांत महाजन, श्री चेनसिग गदरे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
16 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026