सेंधवा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. डॉ. छोटेलाल कानूनगो की धर्मपत्नी स्व. कंचन देवी कानूनगो के निधन पर परिवार ने मानव सेवा की मिसाल पेश की है। पालीवाल समाज अध्यक्ष डॉ. गिरीश कानूनगो और भाइयों की पहल पर मानव सेवा समिति के माध्यम से माताजी का नेत्रदान संपन्न कराया गया, जिससे दो लोगों को नई दृष्टि मिलेगी। यह समिति का 32वां और पालीवाल समाज का 6ठा नेत्रदान है। परिवार ने लकड़ी की जगह गोबर के कंडों का उपयोग कर इको-फ्रेंडली अंतिम संस्कार किया। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने स्व. कंचन देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #SendhwaNews #BarwaniNews #Netradan #SendhwaUpdates