"सेवा संकल्प अभियान" के तहत स्वच्छता और जन-जागरूकता का संदेश
बड़वानी 22 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता ही सेवा को केंद्र में रखते हुए में स्वच्छता और जन-जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधा जोड़ना रहा। इस दौरान स्थानीय बाजारों में नुक्कड़ नाटक के प्रभावी मंचन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई।
विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां
1. जनपद पंचायत सेंधवा के ग्राम पंचायत चाचरियापाटी के स्थानीय बाजार में बारेली भाषा में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिससे ग्रामीण अपनी स्थानीय व मातृभाषा में संदेश को आसानी से आत्मसात कर सकें। सेवा संकल्प अभियान के इस चरण में ग्राम पंचायत चाचरियापाती के सरपंच, समस्त पंचगण, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक, तथा सामाजिक संस्थान के कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
2. जनपद पंचायत बड़वानी की ग्राम पंचायत बिजासन में हाट बाजार में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की मूल भावना को जन-जन तक पहुँचाया गया। इस आयोजन में ग्राम पंचायत बिजासन के सरपंच, पंचगण, स्वच्छ भारत मिशन के जिला व ब्लॉक समन्वयक और निजी संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहकर अभियान को सफल बनाया।
19 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026