फरसगांव: इलेक्ट्रॉनिक झालरों की चमक के बीच मिट्टी के दीयों की लौ बचाने में जुटे कुम्हार, बाजार में दिवाली की रौनक दिखने लगी
दिपावली नजदीक आते ही फरसगांव के साप्ताहिक बाजार में मिट्टी के दीयों की दुकानें सजने लगी हैं।सोमवार को स्थानीय कुम्हारों के साथ ओडिशा से आए कुम्हारों ने भी दीयों की बिक्री की।बाजार में 10 रुपये में 4 से 7 दीये तक बेचे जा रहे हैं।वहीं,बाजार में इलेक्ट्रॉनिक और बिजली से चलने वाली सजावटी लाइटों का चलन बढ़ने से पारंपरिक मिट्टी के दीयों की मांग प्रभावित हो रही है।