उज्जैन: दोहरे हत्याकांड के बाद अस्पताल में फिर बढ़ा तनाव, आरोपी के दोस्त की परिजनों ने की पिटाई; वीडियो वायरल 🚑🚨
उज्जैन के कनीपुरा रोड स्थित लक्की ढाबे पर हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के बाद जिला अस्पताल परिसर में एक बार फिर भारी तनाव की स्थिति बन गई। मामले के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह की कार लेने अस्पताल पहुंचे उसके एक दोस्त को देखते ही मृतकों के आक्रोशित परिजनों और दोस्तों ने घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। अस्पताल परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा और मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को शांत कराया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है।
#UjjainNews #DoubleMurder #HospitalTension #UjjainPolice #siti24ujjain