मंडला: नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, मंडला-महाराजपुर के रपटा पुल पर 3 फीट ऊपर बह रहा पानी
Mandla, Mandla | Aug 20, 2026 नर्मदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते कुछ दिनों से हो रही वर्षा के कारण नदी का प्रवाह बढ़ा है। गुरवार सुबह 10 बजे नर्मदा का पानी मंडला-महाराजपुर को जोड़ने वाले छोटे रपटा पुल से तीन फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। स्थानीय प्रशासन ने नदी के जलस्तर पर कड़ी निगरानी रखी है।