चामुंडा मंदिर में शारदीय नवरात्रि शुरू : जालोर में प्राचीन चामुंडा माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को धार्मिक उत्साह के बीच विधि-विधान से घट स्थापना की। मंदिर के महंत महाराज पवन पुरी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना और माता की आरती हुई। अन्य मंदिरों में भी घट स्थापना की। वेदोक्त मंत्रोच्चार, दीप-धूप, पुष्प अर्पण और आरती संग मां आदिशक्ति का आह्वान किया।