Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
Politics
Yogi
nepali.sabir
जालोर शहर में नगर परिषद की लापरवाही, समय पर नहीं हटाया जा कचरा, लोगों ने आग लगा कर जलाया, इस दौरान दिन भर खड़े रहने वाले बेसहारा पशु भी पॉलिथीन खाते हुए नजर आते हैं।
Jalor, Jalor
| Oct 11, 2026
MORE NEWS
जालोर में ‘नारी चौपाल’ सप्ताह का शुभारंभ, बालिकाओं को दिलाई शपथ : जालोर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 अक्टूबर को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से रामदेव कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र-1 में ‘नारी चौपाल–सशक्त बालिका, सुरक्षित समाज’ सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाकर बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसरों के प्रति जागरूक किया गया। विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का संचालन विधि परामर्शदाता तनु राठौड़ ने किया। इस दौरान में ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ पहल के तहत पौधारोपण कर बेटियों के संरक्षण और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा मीणा, वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर किरण व प्रवीणा सहित महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।
Jalor, Jalor | Oct 11, 2026
आहोर में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, टिकट दावेदारों से वन-टू-वन संवाद! #marudharaaina #tminews
Jalor, Jalor | Oct 11, 2026
15 साल के अमृत की मौ#त का खुलासा नहीं, न्याय के लिए मां-नानी भूख हड़ताल पर : जालोर जिले के भैंसवाड़ा निवासी 15 वर्षीय अमृत देवासी की मौ#त के मामले में न्याय की मांग को लेकर मां रति देवी और 80 वर्षीय नानी 5 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठी हैं। अमृत 27 जून 2023 को रिश्तेदार की बारात में खारा गांव गया था, जहां से लापता होने के बाद 29 जून को तालाब में उसका शव मिला था। परिवार ने ह#त्या की आशंका जताते हुए बताया कि शव घुटनों के बल पानी में मिला था और चेहरे पर घाव थे। 29 जून 2023 को ह#त्या का मामला दर्ज हुआ, लेकिन सवा तीन साल बाद भी मौ#त के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मां रति देवी ने रोते हुए कहा कि बेटे के कपड़े, खिलौने और साइकिल देखकर आज भी आंसू आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की मौ#त के बाद परिवार ने तीन साल से दिवाली नहीं मनाई और अब ह#त्यारे की गि#रफ्तारी चाहते हैं। पिता चौपाराम का कहना है कि बेटे की मौ#त डूबने से नहीं, बल्कि ह#त्या से हुई है। परिवार ने पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्री ओटाराम देवासी तक न्याय की गुहार लगाई है। इस दौरान डीएसपी गौतम जैन सहित पुलिस अधिकारी धरनास्थल पहुंचे और जांच जारी होने की बात कहकर परिजनों को समझाया। एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने कहा कि फिलहाल ह#त्या जैसे संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन मामले की नए सिरे से जांच के लिए अतिरिक्त टीम लगाई जाएगी।
Jalor, Jalor | Oct 11, 2026
जिला अस्पताल में डस्टबिन होने के बाद भी खुले में बिखरा बायोवेस्ट : जालोर। जिला अस्पताल में इलाज के बाद इस्तेमाल की गई सुइयां, सीरिंज, दवाइयों की शीशियां और मेडिकल पैकेजिंग कचरे के ढेर में नजर आ रही हैं। परिसर में कचरा पात्र होने के बावजूद बायोवेस्ट के इस तरह खुले में पड़े इस कचरे से संक्रमण फैलने की आशंका बनी है। अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में बायोवेस्ट का नियमानुसार संग्रहण और सुरक्षित निस्तारण जरूरी है, पर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Jalor, Jalor | Oct 11, 2026
पंचायती राज चुनाव: संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की दी जानकारी : जालोर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर शनिवार को जिला परिषद सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह चांदावत की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और नाम-निर्देशन पत्र भरने के दिशा-निर्देश बताए गए। रिटर्निंग अधिकारी मनोज चौधरी ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी। जिलेभर में आरओ स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित कर संभावित प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में समझाया गया।
Jalor, Jalor | Oct 10, 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे से निपटाए मामले, बैंकों ने दी बकाया राशि में छूट : जालोर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। एडीआर भवन में जिला एवं सेशन न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिले में प्रकरणों के निस्तारण के लिए 9 बैंचों का गठन किया गया। बैंकों सहित अन्य प्री-लिटिगेशन मामलों में पक्षकारों को समझाइश कर राजीनामे से निस्तारण किया गया। बैंकों की ओर से बकाया राशि में छूट मिलने से लोगों को राहत मिली।
Jalor, Jalor | Oct 10, 2026
मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर पोस्टर व डिबेट प्रतियोगिता आयोजित : जालोर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय व जीएनएमटीसी जालोर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमेश चौधरी ने की। इस दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों के बीच पोस्टर व डिबेट प्रतियोगिता आयोजित कर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल पवन कुमार ओझा, शिवकुमार दवे, मोहन सिंह गुर्जर, यशवंत पुंसल, राजेश कुमार, देवाराम सहित नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Jalor, Jalor | Oct 10, 2026
Jalore : पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस में हलचल, टिकट के दावेदारों की बैठक में उमड़ी भीड़! #jalore #marudharaaaina #tminews
Jalor, Jalor | Oct 10, 2026