15 साल के अमृत की मौ#त का खुलासा नहीं, न्याय के लिए मां-नानी भूख हड़ताल पर : जालोर जिले के भैंसवाड़ा निवासी 15 वर्षीय अमृत देवासी की मौ#त के मामले में न्याय की मांग को लेकर मां रति देवी और 80 वर्षीय नानी 5 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठी हैं। अमृत 27 जून 2023 को रिश्तेदार की बारात में खारा गांव गया था, जहां से लापता होने के बाद 29 जून को तालाब में उसका शव मिला था। परिवार ने ह#त्या की आशंका जताते हुए बताया कि शव घुटनों के बल पानी में मिला था और चेहरे पर घाव थे। 29 जून 2023 को ह#त्या का मामला दर्ज हुआ, लेकिन सवा तीन साल बाद भी मौ#त के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मां रति देवी ने रोते हुए कहा कि बेटे के कपड़े, खिलौने और साइकिल देखकर आज भी आंसू आ जाते हैं।
उन्होंने कहा कि बेटे की मौ#त के बाद परिवार ने तीन साल से दिवाली नहीं मनाई और अब ह#त्यारे की गि#रफ्तारी चाहते हैं।
पिता चौपाराम का कहना है कि बेटे की मौ#त डूबने से नहीं, बल्कि ह#त्या से हुई है। परिवार ने पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्री ओटाराम देवासी तक न्याय की गुहार लगाई है। इस दौरान डीएसपी गौतम जैन सहित पुलिस अधिकारी धरनास्थल पहुंचे और जांच जारी होने की बात कहकर परिजनों को समझाया। एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने कहा कि फिलहाल ह#त्या जैसे संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन मामले की नए सिरे से जांच के लिए अतिरिक्त टीम लगाई जाएगी।
Jalor, Jalor | Oct 11, 2026