जिला अस्पताल में डस्टबिन होने के बाद भी खुले में बिखरा बायोवेस्ट : जालोर। जिला अस्पताल में इलाज के बाद इस्तेमाल की गई सुइयां, सीरिंज, दवाइयों की शीशियां और मेडिकल पैकेजिंग कचरे के ढेर में नजर आ रही हैं। परिसर में कचरा पात्र होने के बावजूद बायोवेस्ट के इस तरह खुले में पड़े इस कचरे से संक्रमण फैलने की आशंका बनी है। अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में बायोवेस्ट का नियमानुसार संग्रहण और सुरक्षित निस्तारण जरूरी है, पर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Jalor, Jalor | Oct 11, 2026