जालोर में ‘नारी चौपाल’ सप्ताह का शुभारंभ, बालिकाओं को दिलाई शपथ : जालोर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 अक्टूबर को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से रामदेव कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र-1 में ‘नारी चौपाल–सशक्त बालिका, सुरक्षित समाज’ सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाकर बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसरों के प्रति जागरूक किया गया। विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का संचालन विधि परामर्शदाता तनु राठौड़ ने किया।
इस दौरान में ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ पहल के तहत पौधारोपण कर बेटियों के संरक्षण और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा मीणा, वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर किरण व प्रवीणा सहित महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।
Jalor, Jalor | Oct 11, 2026