बिजनौर: झालू में कान्हा पशु आश्रय स्थल के पास लोगों की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
Bijnor, Bijnor | Jul 6, 2024 बिजनौर जनपद के कस्बा झालू व लगातार आसपास के गांव की आबादी के नजदीक गुलदार लोगों पर हमला कर रहा था। इस मामले में स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग से शिकायत की गई थी। उसके बाद वन विभाग ने शिकायत पर कार्यवाही करते हुए झालू में स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल के पास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। जल्द ही पिंजरे में गुलदार के कैद होने की उम्मीद है।